फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रोटेस्ट से दूर ही रखो’, CJP आंदोलन के बीच दिलजीत के बयान से नाराज हुए फैंस; यूजर्स ने कहा- असंवेदनशील

Thu, 02 Jul 2026 11:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Statement About Protest: इन दिनों कई सेलेब्स जंतर-मंतर पर चले रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। एक वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ इस मामले पर बोलने से बचते दिखे। इस बात से उनके फैंस नाराज हो गए हैं। 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर दिलजीत दोसांझ कई बार अपने बयानों के कारण कंट्रोवर्सी का शिकार हुए। पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए अब अधिकतर मुद्दों पर वह सोच-समझकर बोलते हैं। जंतर-मंतर पर चले रहे हालिया प्रोटेस्ट को लेकर दिलजीत ने जो बयान दिया, उससे फैंस नाराज हो गए। एक सोशल मीडिया लाइव स्ट्रीम के दौरान दिलजीत ने प्रोटेस्ट से दूर रहने की बात कही है। आखिए ऐसा क्यों है? यहां जानिए। 

विज्ञापन

दिलजीत ने प्रोटेस्ट करने वालों के लिए क्या कहा? 

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिए सोशल मीडिया लाइव स्ट्रीम की। इस दौरान किसी ने उनसे सवाल किया कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट पर क्या कहना है? ऐसे में दिलजीत बोले- ‘जंतर-मंतर पर कौन सा विरोध प्रदर्शन चल रहा है? भाई मुझे तो प्रोटेस्ट से दूर ही रखो। मैं एक आर्टिस्ट हूं, मुझे तो बस ऐसे ही घसीट लिया जाता है।’ 
इस बात से दिलजीत दोसांझ को पसंद करने वाले फैंस भी नाराज हो गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह असंवेदनशील हें। वहीं कुछ ने उनके बायकॉट की मांग भी की।  

विज्ञापन



 




विज्ञापन

फिल्म 'रन्ना च धन्ना' में दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस पंजाबी फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत 
अमरजीत सिंह सरोन निर्देशित फिल्म ‘रन्ना च धन्ना’ में दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।  यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने हाल ही में साझा की है। दिलजीत की यह पंजाबी फिल्म 25 जून 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें