फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत के साथ सपनों की दुनिया का किस्सा लेकर आए इम्तियाज, ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर रिलीज; इस एक्टर ने चौंकाया

Fri, 13 Mar 2026 01:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Main Vaapas Aaunga Teaser Release: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म एक रोमांटिक स्टोरी पर आधारित है। जानिए, इस टीजर में क्या कुछ खास दिखा?
विज्ञापन
'मैं वापस आऊंगा' का टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' के बाद दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' है। शुक्रवार को इस फिल्म का टीजर सामने आया है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। टीजर में पुराने वक्त की एक प्रेम कहानी नजर आ रही है। इसमें शरवरी एक अलग अंदाज में दिखाई दीं। जानें और क्या खास है टीजर में...
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: आसमान छू रहीं दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के टिकट की कीमतें, 11 हजार से हो रही शुरुआत

दो अलग-अलग दशकों में सेट है फिल्म
यह पंजाबी पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। टीजर में दिखाया है कि एक लड़का, एक लड़की को पसंद करता है। उसे छिपकर देखता रहता है। फिर दोनों मिलते हैं और कहानी आगे बढ़ती हैं। 1970 के बैकड्रॉप में सेट है इस कहानी में वेदांग रैना और शरवरी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं आज के दौर की कहानी दिलजीत और नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माई गई है। दोनों के किरदार भावुक हैं। टीजर में पंजाब के हरे-भरे खेतों से लेकर किरदार तक पुराने दौर की याद दिला रहे हैं। कई यूजर्स ने फिल्म का ट्रेलर देखकर इसकी तुलना इम्तियाज की ही फिल्म ‘लव आजकल’ से की।


विज्ञापन

'मैं वापस आऊंगा' के एक सीन में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शरवरी और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं मे हैं। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। समीर नायर इसके प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें