आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं?
एक अन्य लाइव बातचीत में एक फैन ने मजाक में दिलजीत से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात करने और सभी को अमेरिकी नागरिकता दिलाने में मदद करने का अनुरोध किया। दिलजीत ने इस अनुरोध पर हंसते हुए कहा, ‘आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं? मैं तो बस एक कलाकार हूं।
मैं उनसे नागरिकता के मुद्दे सुलझाने के लिए कैसे कह सकता हूं? उनकी बेटी मुझे फॉलो करती है, लेकिन मैंने उससे भी कभी बात नहीं की। मैं कभी किसी से कोई एहसान नहीं मांगता। अगर कुछ होना तय है, तो हो जाता है। अगर नहीं होना है, तो नहीं होता।’
रिपोर्ट में दिलजीत के अमेरिकी नागरिकता का हुआ था दावा
इससे पहले 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत ने 2022 में अमेरिका की नागरिकता ली थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सिंगर की पत्नी, संदीप कौर, अमेरिकी नागरिक हैं। इसमें यह भी बताया गया था कि दिलजीत ने कैलिफोर्निया के एक पॉश इलाके में बने पांच बेडरूम वाले बंगले को अपना घर बताया था।