दिलजीत ने बताया क्यों खास है ‘सतलुज’?
दिलजीत दोसांझ ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक है।
इस फिल्म ने हम सब से इमोशनल और शारीरिक रूप से बहुत कुछ ले लिया। लंबे शूटिंग के दिन, कठिन हालात और इंटेंस सीन थे। लेकिन सबसे ज्यादा असर इस कहानी के विषय का पड़ा, जो मेरे साथ लंबे समय तक बना रहा।’
शूट के बाद लेना पड़ा ब्रेक
दिलजीत ने आगे बताया कि आमतौर पर वह एक फिल्म खत्म होते ही तुरंत अगली फिल्म में लग जाते हैं और ब्रेक लेना पसंद नहीं करते। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर मैं फिल्म खत्म होते ही आगे बढ़ जाता हूं, लेकिन इस फिल्म के बाद मुझे एक हफ्ते का ब्रेक लेना पड़ा। जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभाने के दौरान जो कुछ मैंने महसूस किया, उसे समझने और उससे बाहर निकलने में समय लगा। वो सीन, वो इमोशंस मेरे साथ बने रहे, इसलिए थोड़ा वक्त लेना जरूरी था।’
3 साल बाद रिलीज हुई फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले अटकी हुई थी क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसमें 127 कट्स की मांग की थी। हालांकि अब यह फिल्म बिना किसी कट के नए नाम के साथ रिलीज की गई है।
ये भी पढ़ें- कौन थे जसवंत सिंह खालरा? जानिए उस सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता के बारे में जिनकी कहानी पर बनी ‘सतलुज’ फिल्म
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ कनवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।