अहान शेट्टी
अहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत के साथ एक खास वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। अहान ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, दिलजीत सर। इस पूरे सफर में हमेशा इतना दयालु और सहयोगी रहने के लिए धन्यवाद।'
वरुण धवन
वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ एक साथ फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। वरुण ने दिलजीत के लिए एक्स पर लिखा, 'आपको जन्मदिवस की शुभकामनाएं। पाजी, बहुत मजा आया आपके साथ काम करके।'
सोनम बाजवा ने दिलजीत को दी शुभकामनाएं
सोनम बाजवा ने भी दिलजीत को जन्मदिन पर बधाई दी। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। सोनम बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले शख्स को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' सोनम और दिलजीत ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'सरदारजी 2', 'सुपर सिंह', और 'हौंसला रख' शामिल हैं। अब दोनों जल्द 'बॉर्डर 2' में भी साथ नजर आएंगे।
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो दिलजीत। आपका संगीत आसमान की ऊंचाइयों को छूता रहे और आप जहां भी जाएं, लोगों के दिलों को छूते रहें। अहान के साथ इतने प्यार से खड़े रहने के लिए धन्यवाद। आप सच में दिल जीत लेते हो पाजी।' आगे सुनील ने लिखा, 'उड़ते रहो, चमकते रहो, प्रेरणा देते रहो।'
यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'? वरुण धवन ने आस्क मी सेशन के दौरान दिया मजेदार जवाब
'बॉर्डर 2' के बारे में
दिलजीत जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे, जो क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में दिलजीत परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाएंगे, जो 18वीं स्क्वाड्रन के सदस्य थे। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'द राजा साब' के दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, प्रभास की फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट