फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूरमा' का नया पोस्टर आया सामने, व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आए हॉकी प्लेयर संदीप सिंह

Wed, 23 May 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
soorma - फोटो : twitter
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू और अंगद बेदी स्टारर 'सूरमा' का हाल ही में मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का तीसरा पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में दिलजीत दोसांझ मैदान में जोश में भी नजर आ रहे हैं और व्हीलचेयर पर बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर में संदीप के जीवन से अलग-अलग पक्षों को दिखाया गया है। एक समय जब वह गोली लगने के चलते व्हीलचेयर पर थे और दूसरा हॉकी के ग्राउंड से। यह फिल्म मशहूर हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रमजीत सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 


कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला मोशन पोस्ट रिलीज किया गया था। जिसमें तापसी के किरदार से परदा गिराते हुए बताया गया था कि वह फिल्म में हरप्रीत सिंह की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि हरप्रीत संदीप सिंह की प्रेमिका थीं।

इससे पहले फिल्म 'सूरमा' का पोस्टर रिलीज किया गया था। सोनी पिक्चर्स प्रोडक्शन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कहा था, "उनका जुनून उनके डर से बड़ा था। आगे बढ़ने की उनकी इच्छा बाकी किसी भी कमजोरी की तुलना में सबसे मजबूत थी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी की सबसे बड़ी वापसी की कहानी देखने के लिए 13 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों का रुख कीजिए।"
विज्ञापन


बता दें, यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी। 'सूरमा' फिल्म हॉकी लेजेंड संदीप सिंह पर आधारित है और इस फिल्म में दिलजीत संदीप का रोल निभा रहे हैं। शाद अली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें