बॉलीवुड के महान एक्टर दिलीप कुमार की सेहत को लेकर खबरें आ रही थीं कि उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है लेकिन ये मात्र अफवाह है और उनकी तबीयत एकदम ठीक है। इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनके ट्विटर हैंडल से दी है।
सायरा बानो ने दिलीप कुमार की सेहत को लेकर 4 ट्वीट किए और उनकी सेहत से फैंस को रुबरु करवाया। उन्होंने लिखा, 'भगवान की दुआ से दिलीप साहब घर पर हैं और उनकी तबीयत एकदम ठीक है। उन्हें लगता है कि परिवार और दोस्तों के साथ रहना ही उनकी थेरेपी है।'
सायरा बानो ने आगे लिखा कि दिलीप साहब जल्द ही खुद ट्विटर पर नजर आएंगे।
आपको बता दें कि दिलीप कुमार 94 साल के हो चुके हैं और उनकी तबीयत अधिकतर नासाज रहती है। खबरें थीं कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत में गिरावट आई है लेकिन सायरा बानो के ट्वीट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
Message from Saira Banu: Dilip Sahab himself will be back on twitter soon, Insha'Allah. /4— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 2, 2017