फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Wed, 05 Sep 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि उन्हें सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है। इस बीच डॉक्टरों का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी हालत में सुधार है और डरने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
dilip kumar
इस बात की जानकारी सायरा बानो ने दिलीप साहब के ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने लिखा- साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी से दुआ और प्रार्थना का अनुरोध है।
 
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar

बता दें इससे पहले अगस्त महीने में भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले डिहाइड्रेशन के चलते 94-वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है लेकिन हर वक्त सायरा दिलीप कुमार के साथ रही हैं।
 

4 of 5
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
पिछले साल अप्रैल माह में भी दिग्गज बॉलीवुड अदाकार दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता  को 15 अप्रैल को बांद्रा उपनगर के लीलावती अस्पताल में तेज बुखार, सीने में संक्रमण और सांस लेने में परेशानी की वजह से भर्ती कराया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilip kumar
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पुरानी जोड़ी में से एक है। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार ने देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को पेश किया है। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। दिलीप कुमार को 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें