फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी

Wed, 09 Aug 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
दिलीप कुमार
विज्ञापन
बीमारी के चलते बीते काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को छुट्टी दे दी गई है। दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में डिहाइड्रेशन और यूरिनरी इन्फेक्शन की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Veteran actor #DilipKumar discharged from Lilavati hospital in Mumbai pic.twitter.com/ST6QBltIBH — ANI (@ANI) August 9, 2017
थोड़े दिन पहले ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि उनकी तबीयत काफी खराब हो गई हैं लेकिन बाद में उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ। दिलीप कुमार की नासाज तबीयत के बारे में खबरे आते ही फैंस समेत कई दिग्गज उनकी तबीयत ठीक होने की प्रार्थना करने में जुट गए थे। दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी बुधवार को दे दी जाएगी इस बात की खबरें सुबह से ही आ रही थीं। 

डिहाईड्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए दिलीप कुमार की हालत के बारे में बात करते हुए अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था, 'दिलीप साहब के स्वास्थ्य में पहले की तुलना में काफी सुधार देखा जा रहा है। उनका क्रीटिनिन स्तर काफी घटा है और डॉक्टर ये लक्षण देखकर खुश हैं। यहां तक की उन्होंने खुद खाना खाया जो कि बहुत अच्छा संकेत है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें