दिलीप कुमार की नासाज तबीयत को लेकर फैंस काफी परेशान थे जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे थे। हाल ही में दिलीप कुमार के बेहद करीबी फैजल फारुकी ने उन्हें फैंस के ट्वीट पढ़ कर सुनाए। जिन्हें सुनकर वो भावुक हो गए।
आपको बता दें कि फिलहाल दिलीप कुमार का ट्विटर फैजल फारूकी ही चला रहे हैं। फैजल फारूकी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'साहब के बगल में बैठकर आप लोगों द्वारा भेजे गए सैकड़ों संदेश पढ़े। जब मैं संदेश पढ़ रहा था, तब वह मुस्कुरा रहे थे और उनकी आंखें नम हो गई थीं।' फारूकी आजकल दिलीप कुमार की ओर से ट्विटर पर पोस्ट करते हैं।
फारूकी ने यह भी बताया, 'साहब की तबीयत बेहतर है। आप सबके ट्वीट्स सुनकर वो मुस्कुराते रहे और खुशी से रो पड़े।' फारूकी रोज दिलीप कुमार के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
पढ़ें- ड्राइविंग स्कूल खोलने पर ट्रोल हुए सलमान खान, राम रहीम के साथ जोड़कर लोगों ने की खिंचाई
कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार की खराब तबीयत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया था शायद फैंस की दुआओं का ही असर था कि वो कुछ ही दिनों में सलामत अपने घर लौट आए।
Saab ki tabiyat kaafi behtar hai. Aap sabke tweets sunke woh muskurate rahe aur khushi se ro pade. Will post pics later. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 8, 2017