फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप और अपहरण के आरोपी एक्टर का साथ देकर सवालों के घेरे में फंसे एएमएमए अध्यक्ष मोहनलाल

Thu, 28 Jun 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mohanlal
विज्ञापन
मलयालम सुपरस्टार और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी एक्टर्स (एएमएमए) के नए अध्यक्ष मोहनलाल उस वक्त चर्चा में आ गए जब AMMA ने अपनी जनरल बॉडी मीटिंग में फैसला किया कि एक्टर दिलीप (जिनका नाम यौन उत्पीड़न मामले में सामने आया है) को इस एसोसिएशन में वापस ले लिया जाए।
विज्ञापन


एएमएमए के नए अध्यक्ष के रूप में मोहनलाल का ये पहला फैसला था। जैसे ही ये फैसला सुनाया गया इसका विरोध करते हुए तीन पॉपुलर मलयालम फिल्म एक्ट्रेस ने एसोसिएशन से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि इस जरूरत की घड़ी में एसोसिएशन के सदस्यों ने पीड़िता का साथ नहीं दिया। बता दें हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस के साथ चलती कार में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

केरल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एम.सी.जोसेफिन ने एएमएमए के नए अध्यक्ष मोहनलाल के इस फैसले को गलत ठहराया है। जोसेफिन ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोहनलाल का ये फैसला गलत है उन्हें इस पर दोबारा विचार करना चाहिए।"
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों दिलीप को इस अपहरण और रेप के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उन्हें संगठन से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद रविवार को एक बार फिर संगठन में उनकी वापसी को मंजूरी दे दी गई थी। संगठन के इस फैसले से दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में गर्मागर्मी बढ़ गई है। 

बता दें साउथ फिल्मों के स्टार दिलीप पर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री को अगवा करने और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है। दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें