फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर ने खोली पोल, रणवीर-प्रियंका निकले भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर ने फिल्म कहानी के बारे में काफी कुछ बयां कर दिया है।
विज्ञापन


जब फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, तब अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म को क्रूज पर शूट किया गया है। और यह फिल्म रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित है।

इसमें प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। लेकिन इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर पिता की भूमिका में नजर में आएंगे, ये नई बात है। और फिल्म की सबसे बड़ी खूबी प्लूटो मेहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल पिता और रणवीर-प्रियंका होंगे भाई-बहन

इस फिल्म में प्लूटो मेहरा फैमिली की जटिलताएं सामने आएंगी। पहली बार रणवीर सिंह की बहन की भूमिका में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी और अनिल कपूर इनके पिता होंगे। लेकिन 'दिल धड़कने दो' का मेहरा परिवार यहीं खत्म नहीं होता।

इस परिवार के सबसे खास सदस्य प्लूटो मेहरा यानि फैमिली कुत्ते का किरदार काफी धमाकेदार है। डॉगी मेहरा फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्म के हर लव-स्टोरी में प्लूटो नजर आने वाला है और तो और फिल्म के क्लाइमैक्स में भी ये धमाका करने वाले हैं। फिल्म 5 जून, 2015 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें