टोटल धमाल का मुंगड़ा एक डिजिटल रेडियो की ब्रांडिंग से शुरू होते ही स्वीमिंग पूल में छलांग लगा देता है। छरहरी काया वाली सोनाक्षी सिन्हा स्वीमिंग पूल से निकलते हुए दिखाती हैं कि कितनी मेहनत की है उन्होंने खुद को श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और यामी गौतम के दौर के कंपटीशन में बचाए रखने की।
ओरीजनल गाने में अमजद खान की सस्पेंसफुल एंट्री होती है। यहां उनकी जगह अजय देवगन ने ले ली है। फिल्म में गाना किस मोड़ पर दिखेगा ये तो पता नहीं लेकिन इस गाने का वीडियो शूट करने लिए अलग से पूरी क्रू लगी है तो फिल्म की कहानी में गाना होगा ही, ये भी संदेह है।
गौरव रोशिन ने इस गाने को रिक्रिएट करने के नाम पर सिर्फ कुछ नई बीट्स और थोड़ा रैप अलग से डाला है। लेकिन, राजेश रोशन ने महाराष्ट्र के जिस फोक पर ये गाना क्रिएट किया, वह देसीपन इस रिक्रिएशन से गायब है। हां, सोनाक्षी सिन्हा को नई फिल्में दिलाने में ये गाना उनकी शो रील का काम जरूर करने में कामयाब है।