फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: भारत के टीजर में लौटे 'भाईजान', इस बार जाति, धर्म और सरनेम छुपाकर

Fri, 25 Jan 2019 12:18 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Salman Khan - फोटो : instagram
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू- भारत (टीजर)
विज्ञापन

कलाकार – सलमान खान
बैनर – टी सीरीज और सलमान खान फिल्म्स


हिंदी सिनेमा में सिनेमा सम्राट के नाम से मशहूर हुए मनोज कुमार की भारत कुमार वाली छवि पाने के लिए अक्षय कुमार ने तमाम कोशिशें कीं। लेकिन, रुपहले परदे का भारत बनने के लिए जुगत की नहीं जीवट की जरूरत होती है। रेस 3 फ्लॉप होने के बाद सलमान खान खुद को एक नई इमेज में ढालने की कोशिश में हैं और भारत के टीजर में इसकी झलक मिलती है।

टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए फिल्म भारत के टीजर में शुरू से लेकर आखिर तक सिर्फ सलमान खान ही हैं। दूसरा कोई कलाकार टीजर में नजर नहीं आता और शायद उसकी जरूरत भी नहीं है। करीब 90 सेकंड के इस टीजर से एक बात तो साफ होती है कि सलमान खान का खुद पर भरोसा अब भी कायम है और उन्हें इस बात का यकीन भी है कि उनकी फिल्में सिर्फ उनके नाम पर ही चलती हैं। टीजर में कोई संवाद नहीं है, सिर्फ सलमान खान की आवाज़ भारत के किरदार का नजरियां बयां करती है।
विज्ञापन


भारत का मानना है कि जब उनके पिताजी ने उनका नाम ही देश के नाम पर रख दिया तो फिर जाति, धर्म या सरनेम वाली दूसरी कोई पहचान नाम के साथ लगाने की जगह ही नहीं बचती। विचार में दम तो है। लेकिन, इस देश में अब भी बिना सरनेम के पासपोर्ट नहीं बनता।
विज्ञापन


टीजर में सलमान खान के किरदार की यात्रा की झलकियां भी हैं। कहीं वह सर्कस में आग के गोले के भीतर से बाइक जंप करते दिखते हैं। कहीं नेवी अफसर के तौर पर। कहीं कॉरपोरेट लुक में तो कहीं दिल्ली के पार्क में बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते। सलमान खान के नजरिए ये टीजर टाइट है। लेकिन, इस टीजर से भारत फिल्म क्या है, इसकी झलक नहीं मिलती।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें