फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Song Review: गिफ्टी के फॉर्मूला डायरेक्शन ने फेरा पिट बुल और गुरु की कामयाबी पर पानी

Mon, 22 Apr 2019 10:08 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Guru Randhawa,Pit Bull - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू- स्लोली स्लोली (म्यूजिक वीडियो)
विज्ञापन

गायक व गीतकार – गुरु रंधावा और पिट बुल  
संगीत – डीजे शैडो, ब्लैक आउट, डीजे मनी विल्ज आदि
वीडियो निर्देशक - गिफ्टी 
यूट्यूब चैनल - टी सीरीज


टी सीरीज के यूट्यूब चैनल की धाक दुनिया में जम रही है। नंबर वन की पोजीशन पर आने के साथ ही टी सीरीज ने अब इंटरनेशनल म्यूजिक में एंट्री की है मशहूर अमेरिकी सिंगर पुट बुल के साथ देसी सिंगर गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो बनाकर। ये वही पिट बुल हैं, जिनके साथ प्रियंका चोपड़ा का म्यूजिक वीडियो एग्जॉटिक काफी मशहूर रहा। वीडियो के डायरेक्टर हैं गिफ्टी और ये म्यूजिक वीडियो यहीं लड़खड़ा गया है।

अगर आपने यू ट्यूब पर यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो देसी कलाकार और धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना देखे हैं तो आपको इन दोनों म्यूजिक वीडियो की ओपनिंग भी याद होगी। ड्रोन कैमरा आसमान से नीचे आता है और गाने की बीट्स शुरू होती हैं। 
विज्ञापन


स्लोली स्लोली म्यूजिक वीडियो की ओपनिंग भी ऐसी ही है। देसी कलाकार और धीरे धीरे में क्रमश: सोनाक्षी सिन्हा औऱ ऋतिक रोशन व सोनम की मौजूदगी ने ये गाना दर्शनीय बनाया था लेकिन स्लोली स्लोली में ऐसा कुछ नहीं है। स्मार्ट दिखने की कोशिश करते सूटेड बूटेड गुरु रंधावा हैं और अपने चिर परिचित मूवमेंट्स के साथ हैं पिट बुल।
विज्ञापन


पंजाबी गाने में अमेरिकी रैप मिलाकर टी सीरीज भले इस गाने को इंटरनेशनल मान ले रहा हो लेकिन न तो इसका म्यूजिक और न ही इसका वीडियो निर्देशन इंटरनेशनल बन पाया है। ये बस टी सीरीज का एक और म्यूजिकल वीडियो भर है। पिट बुल जैसे गायक के साथ बने इस वीडियो की सबसे कमजोर कड़ी है इसका स्टोरी बोर्ड। टी सीरीज की क्रिएटिव टीम को अब कुछ नया सोचना चाहिए। सिर्फ मियामी की मॉडल्स दिखाकर दर्शकों को नहीं लुभाया जा सकता। गाना औसत है और इसका वीडियो औसत से भी नीचे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें