फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: 'एक लड़की को देखा...' का संगीत कहीं दमदार ओपनिंग में रुकावट न बन जाए

Fri, 01 Feb 2019 08:14 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonam Kapoor - फोटो : social media
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (म्यूजिक अलबम)
विज्ञापन

कलाकार: दर्शन रावल, रोचक कोहली, हर्षदीप कौर, नवराज हंस, विशाल डडलानी, शैनन डोनाल्ड।
म्यूजिक लेबल:  सारेगामा म्यूजिक


किसी हिंदी फिल्म की ओपनिंग के लिए सबसे जरूरी होता है फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बार इसके म्यूजिक का हिट होना। अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा एक लड़की के समलैंगिंक रिश्तों के इर्द गिर्द बुनी गई कहानी है। और, इतनी संवेदनशील कहानी का संगीत अगर फिल्म की रिलीज से पहले हिट ना हो पाए, तो फिल्म की कामयाबी पर संशय होने लगता है।

आर डी बर्मन के कंपोज किए फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाने के बोल पर इस फिल्म का शीर्षक रखते समय फिल्म बनाने वालों ने भी इसे एक म्यूजिकल फिल्म बनाने की बात ही सोची होगी, लेकिन सच ये है कि फिल्म के रिलीज तक आते आते इसमें सिर्फ तीन गाने ही बचे हैं। फिल्म के टाइटिल गाने में संगीतकार रोचक कोहली ने बेशक काफी मेहनत की है और आर डी बर्मन की ओरीजनल कंपोजीशन पर रिक्रिएशन का मुलम्मा भी सही चढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के बाकी दोनों गाने भी फिल्म की किसी तरह मदद करते नहीं दिखते। नब्बे के दशक में म्यूजिक वीडियो के दौर में बाली सागू के एक अलबम से फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का दूसरा गाना लिया गया है, गुड़ नाल इश्क मिठा। ये वही म्यूजिक वीडियो है जिसके जरिए मलाइका अरोड़ा की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री हुई। नवराज हंस और हर्षदीप की तमाम मेहनत के बाद भी इसका रीमिक्स पार्टी नंबर अब तक नहीं बन पाया है। शादियों के सीजन में भी ये गाना हिंदी पट्टी में उतना नहीं चढ़ पाया जितने की उम्मीद इससे रही होगी। फिल्म की तीसरा गाना गुड मॉर्निंग जैसे ही रिलीज हुआ और श्रोताओं के ध्यान से उसके अगले दिन उतर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें