फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha: रेखा की गोद में नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचाना क्या? आज बन गई है बॉलीवुड की मेगा स्टार

Mon, 30 Jan 2023 12:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर वायरल होती इस तस्वीर में रेखा बच्ची को गोद में लेकर कैमरे की ओर स्माइल करती नजर आ रही हैं। रेखा की खूबसूरती की तो लोग तारीफ कर रहे हैं, साथ में बच्ची को पहचान पाना उनके लिए कुछ मुश्किल सा हो रहा है।
विज्ञापन
रेखा की गोद में बैठी मशहूर एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए वह सितारों से जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। वहीं, अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा की एक छोटी बच्ची को गोद में लिए तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद से ही हर कोई बच्ची को पहचानने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


वायरल हो रही तस्वीर
सोशल मीडिया पर छाई इस तस्वीर में रेखा बच्ची को गोद में लेकर कैमरे की ओर स्माइल करती नजर आ रही हैं। रेखा की खूबसूरती की तो लोग तारीफ कर रहे हैं, साथ में बच्ची को पहचान पाना उनके लिए कुछ मुश्किल सा हो रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस बच्ची को नहीं पहचान पाए, तो चलिए आपको बताते हैं कि वह आखिर है कौन? दरअसल, रेखा की गोद में नजर आ रही यह बच्ची कोई और नहीं मशहूर अभिनेत्री और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे हैं।
Kailash Kher: कर्नाटक में कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अनन्या पांडे हैं तस्वीर में
तस्वीर में रेखा व्हाइट और ब्लू कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक और बालों का बांधा हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे भी ब्लू फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई अनन्या को पहचाने में सफल रहा, तो कुछ को एक्ट्रेस को पहचानने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

Varun Dhawan: सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे वरुण धवन? एक्टर के सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

इस फिल्म में आएंगी नजर
वहीं, अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल विजय देवरकोंडा के साथ पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' में नजर आई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही। वहीं, अब वह आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी, जो इस साल जून या जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक दे रकती है।
Metro In Dino: अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें