फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शाबाश मीठू' के पोस्टर में मिताली राज के अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू

Wed, 29 Jan 2020 11:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाबाश मीठू - फोटो : instagram
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी रहने वालीं अभिनेत्री तापसी पन्नू की अगली फिल्म महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मीठू' है। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर है।

विज्ञापन


इस पोस्टर में तापसी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा लेकिन उसपर मिताली का एक प्रेरक विचार लिखा गया है। ''सफलता हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है डर से आगे निकल जाना।'' इस पोस्टर के आने के बाद से फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

तापसी स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन राहुल ढोलकिया करेंगे। राहुल ढोलकिया शाहरुख खान की 'रईस' फिल्म के डायरेक्टर हैं। मिलाती भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही हैं। वे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। जून 2018 में मिताली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं। साथ ही वह महिला ODI क्रिकेट में 6000 रन का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस साल तापसी पन्नू के पास कई फिल्में हैं जिनमें 'थप्पड़',  'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें