कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेजन प्राइम वीडियो के एक पोस्ट के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ और कियारा की 'शेरशाह' फिल्म के दौरान की तस्वीर शेयर की है, जिसके नीचे फोर्ट की तस्वीर भी लगी है। इसके बाद से शादी की ओटीटी स्ट्रीमिंग के कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि खबरों के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से ये सिर्फ एक अप्रीशीएशन पोस्ट है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।
Pathaan: क्या आपने नोटिस किया ‘पठान’ में शाहरुख और जॉन का ब्रोमांस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ और कियारा 'शेरशाह' फिल्म में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और साथ ही असल जिंदगी में भी उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। पिछले काफी समय से दोनों रिलेशनशिप में हैं और अब जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सिद्धार्थ और कियारा अलग-अलग आए थे और वहां भी उनसे शादी को लेकर कई सवाल पूछे गए थे, लेकिन दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। हालांकि कियारा के साथ आए शाहिद ने शादी का हिंट दिया था।
Nayanthara: कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने...