फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन का हो गया ब्रेकअप? कबीर बहिया की एक लड़की के साथ वायरल हुई तस्वीर से उठी चर्चाएं; जानें सच्चाई

Sun, 28 Jun 2026 06:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Breakup: क्या कृति सेनन का ब्रेकअप हो गया है? क्या कबीर बहिया के साथ उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया है? ये चर्चाएं कबीर बहिया की एक वायरल तस्वीर के बाद शुरू हुई हैं। जानिए क्या है उस वायरल फोटो की सच्चाई और क्या वाकई में कृति और कबीर का हो गया है ब्रेकअप…
विज्ञापन
कबीर बहिया और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और कृति की एक्टिंग की भी तारीफ हुई है। इस बीच एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये खबरें उनके कथित बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन कबीर बहिया की एक दूसरी महिला के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद शुरू हुई हैं।

ब्रेकअप की खबरें अफवाह

विज्ञापन

कबीर बहिया की एक अन्य महिला के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये चर्चाएं शुरू हो गईं कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अब कबीर के एक करीबी सूत्र ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ किया है कि वायरल तस्वीर का गलत मतलब निकाला गया है।

विज्ञापन


द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कबीर बहिया के सूत्र ने कहा, ‘ऑनलाइन वायरल हो रही कबीर और एक लड़की की तस्वीर का पूरी तरह से गलत मतलब निकाला गया है। वह उनके परिवार की दोस्त हैं, जिन्हें वह अपनी बहन मानते हैं। यह दुखद है कि लोग कितनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं और गलत बातें फैलाने लगते हैं।’

कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

कृति और कबीर ने अभी तक नहीं कंफर्म किया रिलेशनशिप
कृति सेनन और कबीर बहिया ने कभी भी सार्वजनिक रूप से डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इसके बावजूद पिछले एक साल में कई बार सार्वजनिक रूप से साथ देखे जाने के कारण इन दोनों के बारे में अटकलें लगती रही हैं।

खबरों के मुताबिक, कृति के जन्मदिन के जश्न के दौरान दोनों को ग्रीस में साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। कबीर, कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी के खास कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। पारिवारिक कार्यक्रमों के अलावा, उन्हें अक्सर डिनर और दूसरी पार्टियों में भी साथ देखा गया है, जिससे फैंस उनके रिश्ते को लेकर उत्सुक रहते हैं।

विज्ञापन

कॉकटेल 2 - फोटो : X
‘कॉकटेल 2’ की सफलता का आनंद ले रहीं कृति
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें