फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैप्स को देखकर इब्राहिम अली खान ने किया गर्लफ्रेंड पलक को इशारा? बेसमेंट में छुपी आईं नजर

Wed, 03 Jun 2026 10:44 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बनी रहते हैं। अब पलक का इब्राहिम के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इब्राहिम और पलक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को अक्सर एक साथ सपॉट किया जा चुका है। लेकिन आज के इस ताजा वीडियो को देखकर किसी को भी हैरानी जरूर होगी, जब इब्राहिम ने गर्लफ्रेंड पलक को पैपराजी से बचाने के लिए एक ऐसा काम करने को कहा।

विज्ञापन


क्या वाकई एकृ-दूजे को डेट कर रहे हैं पलक और इब्राहिम
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन बात की पुष्टि दोनों की तरफ से अभी तक नहीं हुई है, लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ सपॉट किया जा चुका है, जिससे सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इसके अलावा दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते और वेकेशन पर जाते देखा जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इनका एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मूवी डेट पर दिखे पलक और इब्राहिम
यह वीडियो मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर (PVR) का है, जहां दोनों एक साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। जैसे ही वे थिएटर से बाहर निकले, वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कैमरों को सामने देखकर इब्राहिम थोड़े असहज हो गए। 

उन्होंने पलक को कैमरों से बचाने के लिए तुरंत अपने पीछे रहने का इशारा किया और खुद आगे आ गए। वहीं पलक भी अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। पलक पैप्स से बचने के लिए बेसमेंट में जाकर छुप गईं। दोनों का यह 'छुपन-छुपाई' वाला अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
 

 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इस बात से नाराज हैं कि दोनों अपने रिश्ते को छुपा क्यों रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब सबको पता है कि वे साथ हैं, तो इतना ड्रामा करने और छुपने की क्या जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ, कई लोग पैपराजी पर गुस्सा निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि मीडिया को सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए और उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  लाखों में सिमटी 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की कमाई, पटरी पर वापस लौटी 'चांद मेरा दिल'; जानें बुधवार का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें