क्या अक्षय कुमार ने की राजपाल यादव की बेइज्जती?
- फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus
फिल्म ‘भूत बंगला’ का सोवमार को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट के साथ राजपाल यादव भी नजर आए। सभी एक्टर्स कुर्सी पर बैठे थे लेकिन राजपाल को अपनी कुर्सी खुद लेकर आने पड़ी। यह देखकर कई फैंस दुखी हुए। इसके बाद अक्षय कुमार भी राजपाल यादव के साथ बदसलूकी करते दिखे। ऐसे में राजपाल यादव के फैंस अक्षय कुमार पर भड़क गए, सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे।
अपनी कुर्सी खुद लाए राजपाल यादव
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च पर जब स्टेज पर बैठने के लिए राजपाल यादव को कुर्सी नहीं मिली तो वह अपनी कुर्सी कहीं से उठा लाए। स्टेज के आखिर में और परेश रावल के करीब लाकर अपनी कुर्सी रख दी। वह बैठने की वाले थे कि अक्षय कुमार ने टोक दिया। इस पर राजपाल खड़े ही रह गए। बाद में अक्षय ने उन्हें जबरदस्ती बैठने को कहा, कुछ अपशब्द भी बोले। आसपास मौजूद लोग अक्षय कुमार के मजाक पर हंस रहे थे लेकिन सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के फैंस का पारा चढ़ गया। वह अक्षय कुमार पर नाराज नजर आए।
नेटिजंस ने अक्षय कुमार को कहा भला-बुरा
सोशल मीडिया पर राजपाल यादव वाला वीडियो देखकर, उनकी बेइज्जती देखकर कई फैंस नाराज हुए। एक ने अक्षय कुमार को बिना मैनर्स वाला इंसान बताया। इसी तरह एक फैन ने लिखा, ‘ये सही नहीं है।’ वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अक्षय कुमार एक शो पहले भी राजपाल की बेइज्जती कर चुके हैं। कुछ लोगों ने कहा, ‘सब वक्त का खेल है।’