फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘काला एक्टर नहीं चाहिए’, दिब्येंदु भट्टाचार्य ने किया रंग भेद का सामना; बॉलीवुड में रेसिज्म पर किया खुलासा

Thu, 07 May 2026 03:28 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dibyendu Bhattacharya: दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बॉलीवुड में रंग भेद को लेकर बड़ा खुलासा किया। जानिए क्यों काले होने के चलते दिब्येंदु को नहीं मिला काम…
विज्ञापन
दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में रेसिज्म के प्रभाव के बारे में बात की। उन्होंने इसे एक गहरी जड़ जमा चुकी समस्या बताया, जिसका असर कास्टिंग पर आज भी पड़ता है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें भी अपनी त्वचा के रंग के चलते प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा। साथ ही बताया कैसे रंग के आधार पर भेदभाव आज भी इंडस्ट्री में मौजूद है।

रंग भेद के चलते विज्ञापन से बाहर हुए दिब्येंदु

विज्ञापन

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने खुलासा किया कि उन्हें एक विज्ञापन की शूटिंग से कुछ ही दिन पहले रिप्लेस कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है और इसकी जड़ें गहरी हैं। कुछ ही दिन पहले मुझे एक विज्ञापन के लिए चुना गया था और चार-पांच दिन तक बातचीत चली और सिर्फ तीन दिन बाद शूटिंग होनी थी।

तो मैंने उनसे पूछा कि क्या हम शूटिंग करेंगे या नहीं? उन्होंने कहा, 'नहीं दादा, आपको रिप्लेस किया है क्योंकि आप काले हो और काला एक्टर नहीं चाहिए।' उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माताओं ने बिल्कुल यही शब्द कहे थे। मुझे व्यक्तिगत रूप से इस टिप्पणी से कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि मुझे अपनी पहचान से कोई परेशानी नहीं है। 

विज्ञापन

दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

व्यवस्था के भीतर गहरी है समस्या
दिब्येंदु ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी घटनाएं व्यवस्था के भीतर एक बड़ी समस्या को दिखाती हैं। यह मुद्दा निजी अनुभवों से ऊपर है। इसका संबंध इस बात से है कि लोगों को बचपन से ही किस तरह से सिखाया जाता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, पर आप कुछ नहीं कर सकते।

उन्होंने इसकी तुलना जापान और कोरिया जैसे देशों से की, जहां बच्चों को शिक्षा प्रणाली के माध्यम से जीवन के शुरुआती दौर में ही अनुशासन और सहानुभूति सिखाई जाती है। भारत में ऐसे मूल्य अक्सर घर के पालन-पोषण पर निर्भर करते हैं, न कि स्कूली शिक्षा के माध्यम से। अगर घर में ऐसी सीख मिलती है, तो बच्चा संस्कारी बनता है।

विज्ञापन

अनदेखी सीजन 4 में दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

‘अनदेखी सीजन 4’ में नजर आए हैं दिब्येंदु
दिब्येंदु भट्टाचार्य हाल ही में सोनी लिव की सीरीज 'अनदेखी सीजन 4' में नजर आए हैं। आशीष आर शुक्ला द्वारा निर्देशित इस शो में हर्ष छाया, सूर्या शर्मा, अंकुर राठी और गौतम रोडे भी अहम भूमिकाओं में हैं और इसे मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें