अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस'
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा के अभिनय को कहा शानदार
दिब्येंदु भट्टाचार्य आगे कहते हैं, ‘जहां तक मुझे याद हमने इस फिल्म की शूटिंग कोविड से पहले की थी। फिल्म पूरी तरह तैयार है। डबिंग भी हो चुकी है और मेरे हिस्से का सारा काम भी पूरा हो चुका है। जिस तरीके से यह लिखी गई है, उससे मुझे हमेशा लगा कि यह बहुत बड़े लेवल पर जा सकती है। मेरे हिसाब से इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।’
फिल्म की कहानी को लेकर भी साझा की जानकारी
अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने ‘चकदा एक्सप्रेस’ की कहानी का भी जिक्र इंटरव्यू में किया है। वह कहते हैं, ‘यह बहुत अच्छी फिल्म है। आज की तारीख में महिला क्रिकेट को और ज्यादा मोटिवेशन देने के लिए ऐसी फिल्म का आना बहुत जरूरी है। मेरे हिसाब से यह फिल्म रिलीज होनी ही चाहिए।’