डायना पेंटी का आज कान 2026 से एक और शानदार लुक सामने आ चुका है। इस नए लुक में डायना रेड गाउन में नजर आ रही हैं।
रेड स्टाइलिश गाउन के साथ डायना ने चोकर सेट कैरी किया है, जो डायना के इस लुक और और भी खास बना रहा है।
डायना का यह नया लुक फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
डायना पेंटी ने अपने इंस्टाग्राम पर कान 2026 की ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ डायना ने अमित अग्रवाल का धन्यवाद किया है।
इस नए लुक में डायना का स्मोकी आई मेकअप और स्क्यूजी हेयर उनके लुक को और निखार रहा है। उन्होंने इस गाउन में कई शानदार पोज दिए।
इस शानदार गाउन में डीप नेकलाइन और बॉडी-हगिंग सिल्हूट है, जिस पर टेक्सचर्ड डिटेलिंग से लगभग डिजाइन बना था।
डायनी की इस थाई-हाई स्लिट गाउन ने इस स्टेटमेंट कॉउचर पीस को और भी खूबसूरत बना दिया है। स्टाइल को स्लीक रखते हुए, डायना ने साइड पार्टिंग के साथ वेट-लुक हेयरस्टाइल चुना है।
गाउन के साथ डायना ने डायमंड एक्ससरीज कैरी है। इस आउटफिट के ट्रेंडी फ्यूचरिस्टिक वाइब को स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिप्स और सॉफ्टली स्कल्प्टेड ग्लैम ने उनकी बोल्डनेस को और बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: 'मेरी आंखों से आंसू...', भूमि पेडनेकर ने की दलाई लामा से मुलाकात; धर्मशाला से शेयर की तस्वीरें