डेब्यू फिल्म से ही तारीफें बटोरने वाली डायना पेंटी बहुत जल्द जॉन अब्राहम के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म डायना के लिए खास हो सकती है क्योकि ये एक्शन फिल्म भारत द्वारा किए गए पोखरण परमाणु परीक्षण पर बन रहा हैं।
हाल ही में मीडिया से बातचीत को दौरान डायना ने इस फिल्म के बारे में बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होने इस फिल्म को साइन कर दिया है। फिल्म का नाम 'शांतिवन' रखा गया है। इस फिल्म की कहानी 'नीरजा' के लेखक ने लिखी है।
आपको बता दें ये फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। भारत द्वारा किए गए पोखरण परमाणु परीक्षण पर बन रही है। 1974 के बाद 11 मई 1998 को पोखरण में भारत ने परमाणु परीक्षण किये थे जिससे विश्व के सारे देश भारत के इस फैसले के खिलाफ उठ खड़े हुए थे।
लेकिन भारत सरकार अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटी और 13 मई को फिर से परमाणु परीक्षण कर दिया। भारत ने जैसलमेर जिले में परीक्षण करकपरमाणु शक्ति के रूप में विश्व के सामने रखा।