दीया मिर्जा की बेटी समायरा आज 13 साल की हो गई हैं और इस मौके पर अभिनेत्री ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए उसको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपके बता दें कि एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पिछले साल मुंबई के बिजनेस मैन वैभव रेखी से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है और समायरा वैभव की पहली पत्नी सुनैना रेखी की बेटी है। दीया मिर्जा ने अपनी पोस्ट के जरिए समायरा को शुक्रिया भी कहा है कि कैसे उनकी बेटी ने परिवार में उनका प्यार के साथ स्वागत किया। अभिनेत्री ने अपनी बेटी के लिए बेहद ही दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।