फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने खरीदा था अपना पहला घर, 'तुमको ना भूल पाएंगे' की फीस से हुआ सपना साकार

Mon, 22 Jun 2026 07:13 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने सिर्फ 19 साल की उम्र में अपना पहला घर मुंबई में खरीद लिया था। उन्होंने अपनी फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' की फीस से अपना सपना साकार किया था।
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने हाल ही में मशहूर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान को अपने घर की सैर कराई। दीया ने बताया कि यह उनके पूरे परिवार में किसी भी महिला द्वारा खरीदा गया पहला घर है। उन्होंने इसे महज 19 साल की उम्र में अपनी फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' से मिले पैसों से खरीदा था। फराह खान यह जानकर काफी हैरान हुईं और उन्होंने दीया की इस कामयाबी पर गर्व जताया।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसा है दीया मिर्जा का घर?
दीया अपने इस घर को अपनी सुकून की जगह मानती हैं। फराह खान के इस शो पर दीया ने बताया कि जब भी वह शहर के शोर शराबे से परेशान हो जाती हैं, तो सुकून पाने के लिए अपने इस पहले घर पर आ जाती हैं। दीया का यह घर रोशनी और खिड़कियों के अलावा हरे-भरे पौधों से भरा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया
लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया
दीया के घर में बड़े और आरामदायक सोफे लगे हैं। कमरे में एक पुराने स्टाइल की पेटी रखी है, जिसे दोबारा नया रूप देकर टेबल की तरह इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा घर का डाइनिंग एरिया ही उनकी लाइब्रेरी भी है। यहां सफेद रंग की अलमारियों में रंग-बिरंगी किताबें और खूबसूरत पेंटिंग्स सजी हैं। साथ ही, बारिश के दिनों में बैठकर कॉफी पीने और किताब पढ़ने के लिए एक बेहद प्यारी खिड़की भी बनी है।

4 of 5
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन स्टाइल की रसोई
फराह खान को दीया के घर का किचन सबसे ज्यादा पसंद आया, जिसे देखकर उन्होंने कहा, 'ओह हो, लंदन का किचन देख लो।' इस बड़े और खुले किचन में गहरे भूरे रंग की अलमारियां और सफेद चौकोर टाइलें लगी हुई हैं। इसके अलावा अचार रखने के लिए पुराने जमाने के पारंपरिक मिट्टी के मर्तबान भी दिखई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों की पसंदीदा चीज बनाई
फराह के इस व्लॉग में दोनों ने मिलकर इस शानदार किचन में बेकिंग का मजा भी लिया। दीया का यह घर परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड बिताने के लिए एक दम सही जगह है।

यह भी पढ़ें: 'कपड़े या स्मोकिंग नहीं', शिल्पा शिंदे का खुलासा; बताया कैसे महिलाएं बन सकती हैं 'सशक्त'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें