फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: शनिवार रात को कॉन्सर्ट में पहुंचीं दीया मिर्जा, पति और डायना संग मस्ती करते हुए साझा की तस्वीरें

Sun, 05 Mar 2023 05:50 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति वैभव, डायना पेंटी और सोफी के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं

विज्ञापन
Dia Mirza Diana Penty - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा शनिवार की देर रात को  अपने पति वैभव के साथ राजकुमारी के कॉन्सर्ट में पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति के साथ इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के कई और कलाकार भी मौजूद थे, जिसमें सोफी चौधरी, डायना पेंटी, माधुरी दीक्षित भी शामिल हुए । सभी कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

 

Dia Mirza Diana Penty - फोटो : social media
दीया ने डायना और पति संग साझा की तस्वीर
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति के संग सेल्फी ले रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है डेट नाइट। एक्ट्रेस ने डायना पेंटी और सोफी के साथ हग करते हुए भी एक तस्वीर अपनी स्टोरी पर साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा मेरी खूबसूरत गर्ल डायना पेंटी और सोफी चौधरी। इस तस्वीर में पीछे माधुरी दीक्षित भी नजर आ रही हैं, जो कि उस दौरान कुछ पीने में व्यस्त हैं। 

Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?

Sophie Choudry - फोटो : social media
सोफी ने नताशा संग साझा की तस्वीर
साथ ही वहां पर मौजूद सोफी ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस दीया मिर्जा नजर आ रही हैं, जिनके साथ वह जमकर मस्ती हुई देखी जा सकती हैं। सोफी ने दीया मिर्जा के बाद नताशा के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह नताशा दलाल के झूमते हुए दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें नताशा दलाल एक्टर वरुण धवन की पत्नी हैं।

दूल्हा बन सबकी दुनिया हिलाएंगे 'पोपटलाल'  
विज्ञापन

Dia Mirza - फोटो : social media
फिल्म धक धक में नजर आएंगी दीया
दीया मिर्जा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धक धक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशक तरुण डुडेजा ने किया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसकी रिलीज का इंतजार है। 

Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन ने बताया क्यों लड़कियों पर सख्ती करना है जरूरी, कहा- यह दुनिया महिलाओं के लिए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें