फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉप सेंसेशन ध्वनि भानुशाली का नए साल का पहला धमाका, आज रिलीज हो रहा नया गाना

Sat, 11 Jan 2020 08:29 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले साल यू ट्यूब पर कामयाबी के तमाम नए रिकॉर्ड बनाने वाली ध्वनि भानुशाली नए साल में अपना पहला धमाका लेकर तैयार हैं। उनका नया गाना ना जा तू नए साल में युवाओं को थिरकाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


ध्वनि भानुशाली की न केवल आवाज सराही जाती है बल्कि जब वह स्टेज पर उतरती हैं तो युवाओं का जोश देखते ही बनता है। लेजा रे, वास्ते, दिलबर, बेखयाली एकॉस्टिक, साइको सैयां, सौदा खरा खरा और साथ ही कुछ अन्य शानदार गानों की कामयाबी ने ध्वनि को देश की युवा पॉप सनसनी बना दिया है। पिछले आठ महीनों में उनके गानों को एक अरब से भी अधिक बार देखा जा चुका है और उनका पिछला गाना वास्ते भारत का इकलौता गाना है जिसे यूट्यूब के दुनिया भर के टॉप 10 गानों में जगह मिली है।

अब वास्ते की जबरदस्त सफलता के बाद ध्वनि एक रोमांटिक गाने 'ना जा तू' के साथ वापस आ रही है। इस गाने का वीडियो गुजरात के भुज, कच्छ के रण, मांडवी बीच और मांडवी हवाई पट्टी जैसे स्थानों पर शूट किया गया है। यह गाना टूटे दिल की नई सदा बनने का माद्दा रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें