फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे कम उम्र में ध्वनि भानुशाली ने पाया ये अनोखा मुकाम, बिलिनेयर स्टार को बधाई देने पहुंचे सितारे

Thu, 26 Sep 2019 08:05 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai
हिन्दी सिनेमा इंडस्ट्री की नई और सबसे युवा सिंगिग सेन्सेशन कही जा रहीं ध्वनि भानुशाली बिलिनेयर स्टार हो गई हैं। सबसे कम उम्र में यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज बटोरने वाली ध्वनि की कामयाबी का जश्न मुंबई में शानदार तरीके से मनाया गया। इस पार्टी में ध्वनि ने लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ अपने गानों की परफॉरमेंस दी और खूब तालियां बटोरीं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai
ध्वनि के गाने लेजा रे ने 458 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं, वहीं वास्ते ने 541 मिलयन। इसी का जश्न मनाने के लिए टी सीरीज की तरफ से एक खास पार्टी रखी गई। ध्वनि अपनी इस पार्टी में किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं हैं। काली रंग की चमचमाती इस वन पीस ड्रेस में ध्वनि बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं।  ध्वनि के साथ यहां उनकी मां रिंकू और पिता विनोद भानुशाली भी मौजूद रहे। इनके अलावा ध्वनि के साथ यहां उनके हिट गानों पर साथ काम कर चुके सभी कलाकार भी यहां मौजूद नज़र आए।

पढ़ें: बाहुबली के मामा कटप्पा का होने जा रहा टेलीविजन डेब्यू, इस शो में निभाएंगे खास किरदार
विज्ञापन

3 of 4
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai
लेजा रे और वास्ते के अलावा दिलबर और हाल ही में आया साइको सइय्यां सभी हिट हैं। इन सभी गानों पर साथ काम कर चुकी इनकी पूरी टीम यहां नजर आई। ध्वनि के म्यूजिक वीडियो बनाने वाली निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू के साथ साथ संगीतकार तनिष्क बाग्ची भी यहां नज़र आए। तनिष्क भी हरदम अपने स्टाइल का बहुत ख्याल रखते हैं। यहां भी वह एक कूल अंदाज़ में नज़र आए।
 
विज्ञापन

4 of 4
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai
इस सफलता और दर्शकों से आई इस प्रतिक्रिया से उत्साहित ध्वनि कहती हैं, "मैं हमेशा से एक पॉप सिंगर बनना चाहती थी, अपने इस सपने को साकार करने के लिए मैंने  दिन रात मेहनत की है। दर्शकों के इस प्यार को देखकर लगता है की मेरा सपना साकार हो गया। मैं अपनी सफलता का श्रेय भूषण सर, तनिष्क सर, विनय सर और राधिका मैम को देना चाहती हूं। पर इन सभी से ऊपर मेरे माता पिता हैं जिन्होंने मेरा सबसे ज्यादा साथ दिया।"      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें