फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन भी ‘धुरंधर’ हुई मालामाल, कार्तिक आर्यन की फिल्म को मिली निराशा; जानें बाकी फिल्मों की कमाई

Thu, 01 Jan 2026 09:12 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: साल का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर ‘धुरंधर’ और बाकी फिल्मों के लिए कैसा रहा? इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है, जानिए? 

विज्ञापन
'धुरंधर' और 'तू मेरी मैं तेरा...' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर’ जब से रिलीज हुई है, तब से कमाल का कलेक्शन कर रही है, साल के आखिरी दिन भी इस फिल्म ने अपनी कमाई की रफ्तार को बरकरार रखा। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। वहीं ‘तू मेरी मैं तेरा…’ को भी रिलीज हुए भी एक हफ्ता हो चुका है। इनके अलावा दो हॉलीवुड फिल्में ‘एनाकोंडा’ और ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ भी थिएटर में मौजूद है। जानिए, इन फिल्मों ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

एक हफ्ते में ही कमजोर पड़ी कार्तिक आर्यन की फिल्म 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने सातवें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सातवें दिन में आकर इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो चुका है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 28.75 करोड़ है। यह फिल्म ‘धुरंधर’ के आगे पस्त हो चुकी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को देखने के लिए दर्शक बड़ी कम संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं। 

धुरंधर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर’ ने साल के आखिरी दिन किया जमकर कलेक्शन
‘धुरंधर’ के लिए साल का आखिरी दिन भी कमाल का रहा। इस फिल्म ने रिलीज के 27 दिन बाद भी अपने कलेक्शन में भारी गिरावट नहीं आने दी है। फिल्म ने बुधवार को 10.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। सैकनिल्क के अनुसार अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 722.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन

फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : X

‘अवतार-फायर एंड ऐश’ का कलेक्शन क्या रहा? 
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के लिए साल का आखिरी दिन भी बढ़िया रहा। इसने रिलीज के 13वें दिन लगभग 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 153.32 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन ‘एनाकोंडा’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है। रिलीज के एक हफ्ते बाद ही इस हॉलीवुड फिल्म का कलेक्शन गिर गया है, इसने बुधवार को यानी सातवें दिन सिर्फ 39 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें