क्या है फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज की कहानी
फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी की बात की जाए इसमें हमजा उर्फ जसकिरत सिंह (रणवीर सिंह) की स्टोरी है। वह एक जासूस है, जो पाकिस्तान में एक सीक्रेट मिशन पर है। इस दौरान वह ल्यारी नाम के शहर में गैंगस्टर के बीच जाकर अपनी जगह बनाता है और आगे चलकर अपने मिशन को अंजाम देता है। फिल्म में एक्शन सीन्स कमाल हैं।
फिल्म में नजर आए उम्दा कलाकार
आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को निर्देशित किया। पहली फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार शामिल थे। दूसरी फिल्म में अक्षय खन्ना को छोड़कर पुरानी स्टार कास्ट नजर आई। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।