फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' की सिंगर जैस्मीन ने दी दमदार परफॉर्मेंस, खुद पर डाला पानी; इस बात को लेकर फैंस हुए निराश

Tue, 21 Apr 2026 07:08 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jasmine Sandlas Viral Video: हाल ही में सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अहमदाबाद में परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस के कई वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो पर फैंस ने एक बात को लेकर निराशा जताई है।
 
विज्ञापन
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर जैस्मीन सैंडलस 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में गाने गाकर काफी मशहूर हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद में परफॉर्मेंस दी। इसके बाद वह विवादों में आ गई हैं। कॉन्सर्ट के कई क्लिप वायरल हो गए हैं। इस पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक बात को लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन

वायरल क्लिप में क्या है?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि जैस्मीन सैंडलस स्टेज पर पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही हैं। परफॉर्मेंस के बीच में वह खुद पर पानी भी डालती हैं। खास बात यह है कि वह अपने हिट गाने 'शरारत' पर लिप-सिंक करती हुई लग रही हैं। इस बात को कई फैंस ने नोटिस किया। इससे उन्हें ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

जैस्मीन को लेकर कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की है। उनका आरोप है कि परफॉर्मेंस में सिंगर ने खुद नहीं गाया बल्कि रिकॉर्ड किए गए गानों पर भरोसा किया। इवेंट में आए फैंस ने कहा कि उन्हें एक लाइव वोकल परफॉर्मेंस की उम्मीद थी।
 
 
 

यूजर्स ने की सिंगर की आलोचना
एक्स पर एक यूजर ने लिखा 'वह सिर्फ लिप सिंक कर रही है। वह गा नहीं रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'वह ओवरएक्टिंग कर रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'मेरी बस यही शिकायत है कि कॉन्सर्ट के किसी भी वीडियो में वह असल में गाती हुई नहीं दिख रही हैं। यह सब लिप-सिंक है, जो एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए बहुत बुरा है।' एक और यूजर ने लिखा 'वो सब तो ठीक है, पर गा कौन रहा था।' हालांकि कुछ फैंस ने सिंगर के परफॉर्मेंस की तारीफ की है।




 
विज्ञापन

जैस्मीन सैंडलस - फोटो : इंस्टाग्राम
सैंडलस के गाने हुए मशहूर
आपको बता दें कि आदित्य धर की दोनों फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में सैंडलस ने 'शरारत' और 'जाए सजना' जैसे गाने गाए हैं, जो काफी मशहूर हुए हैं। 'धुरंधर 2' रिलीज के एक महीने बाद भी अच्छी कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें