फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौम्या टंडन ने 'धुरंधर' को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का किया शुक्रिया, शेयर की बीटीएस तस्वीरें

Sun, 21 Dec 2025 05:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Saumya Tandon: अभिनेत्री सौम्या टंडन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'धुरंधर' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस के लिए एक खास नोट भी शेयर किया है।
 
विज्ञापन
सौम्या टंडन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'धुरंधर' इस साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। आदित्य धर की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सौम्या टंडन को भी उनके अभिनय के लिए काफी तारीफ मिल रही है। सौम्या ने रहमान डकैत की पत्नी का रोल निभाया है। सोशल मीडिया पर सौम्या ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

सौम्या टंडन ने 'धुरंधर' के पीछे के कुछ फोटो शेयर किए
सौम्या ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं और लिखा, 'यह मेरा फिल्म में एंट्री सीन था। इसे इतना प्यार मिलने से मैं बहुत खुश हूं। इस सीन में मैंने गुस्सा, बेबसी और दर्द सब महसूस किया।' उन्होंने आगे बताया, 'हां, मैंने अक्षय खन्ना को सच में थप्पड़ मारा था, क्योंकि डायरेक्टर आदित्य धर चाहते थे कि यह असली लगे। मेरा ब्रेकडाउन वाला शॉट एक ही टेक में हो गया।' दूसरी तस्वीर के बारे में उन्होंने कहा, 'यह बेटे की मौत के बाद की प्रार्थना का सीन था। उस दर्द को मैंने दिल से महसूस किया।'
विज्ञापन

'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' एक जासूसी-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान के लयारी इलाके में आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। फिल्म में रोमांच, एक्शन और जासूसी की दिलचस्प कहानी है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे सितारे भी हैं। यह एक्शन से भरी जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। दर्शक, क्रिटिक्स और सेलेब्रिटी कलाकारों की एक्टिंग की बहुत तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें