फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: जापान में धमाका करने को तैयार ‘धुरंधर’, सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? मेकर्स ने साझा की तारीख

Wed, 29 Apr 2026 02:28 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Release In Japan: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट ने जमकर कलेक्शन किया था, वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई की। अब फिल्म ‘धुरंधर’ जापानी सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' जल्द ही जापान में रिलीज होगी। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म जापान में रिलीज होगी। इस फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर भी मेकर्स ने शेयर किया है। 

विज्ञापन


कब होगी जापान में रिलीज?
फिल्म 'धुरंधर' को जापान में 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट में भी यही स्टार कास्ट माैजूद थी। फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार
इन दिनों 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है, यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने रिलीज के 41वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,132.94 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1,833.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, इस फिल्म ने कई भारतीय फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें