फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो रही 'धुरंधर', जानिए रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर कब और कहां देखें

Thu, 29 Jan 2026 09:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar OTT Release: सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अब ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। जानिए इस जासूसी थ्रिलर को आप कब और कहां देख सकेंगे?
 
विज्ञापन
'धुरंधर' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के बाद, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अब ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। जानिए आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' किस तारीख को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे?

विज्ञापन
Trending Videos

कब और कहां स्ट्रीम होगी 'धुरंधर'
बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' कल शुक्रवार, 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया की वेबसाइट पर 'धुरंधर' के पेज को 'शुक्रवार को आ रहा है' के नोटिफिकेशन से अपडेट किया गया है। दर्शक फिल्म के आने पर नोटिफिकेशन पाने के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाते हुए भारत में अब तक कुल 835.8 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की कर चुकी है।

'धुरंधर' की कहानी
'धुरंधर' एक भारतीय जासूस की कहानी है, जिसे पाकिस्तान के लयारी इलाके में बलूच गैंग में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है। रणवीर सिंह ने जासूस हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रंगी का रोल निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना ने गैंग के सरगना रहमान डकैत की भूमिका की है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

'धुरंधर' का सीक्वल
'धुरंधर' की सफलता के बीच इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी गई है। 'धुरंधर 2' ईद के मौके पर 19 मार्च, 2026 को हिंदी और सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म गीतु मोहनदास और कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी, जो उसी दिन रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: कब रिलीज होगी 'वाराणसी'? एसएस राजामौली-महेश बाबू की फिल्म के सरप्राइज होर्डिंग्स ने रिलीज डेट की ओर किया इशारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें