मुंबई में सोमवार को रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' का म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुआ। इस मौके पर रणवीर ने फिल्म के टाइटल ट्रैक पर मंच पर खूब डांस किया और अपनी धमाकेदार एनर्जी से सबको हैरान कर दिया। रणवीर का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
'धुरंधर' का म्यूजिक लॉन्च
इस कार्यक्रम में रणवीर के साथ अभिनेत्री सारा अर्जुन और रैपर-गायक हनुमानकाइंड भी मौजूद थे। रणवीर पूरे काले कपड़ों में थे और बहुत स्टाइलिश लग रहे थे। जैसे ही टाइटल ट्रैक बजा, वे मंच पर नाचने लगे और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। यह गाना हनुमानकाइंड और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है।
Ranveer Singh at Dhurandhar Music Launch Event
byu/Hungry_Business592 inBollyBlindsNGossip
फैंस ने बरसाया प्यार
'धुरंधर' के म्यूजिक लॉन्च पर रणवीर सिंह ने इस फिल्म के टाइटल ट्रैक पर डांस किया, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। रणवीर का यह डांस सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस ने सोशल मीडिया पर रणवीर की तारीफों के पुल बांधे हैं। एक फैन ने लिखा, 'यह तो पूरा शोमैन है, मंच तब तक नहीं छोड़ता जब तक सब खुश न हो जाएं।' एक और फैन ने लिखा, 'उसकी एनर्जी लाजवाब है।' एक और फैन ने लिखा, 'इसी एनर्जी की वजह से आज वह सबसे पॉपुलर स्टार हैं।'
'धुरंधर' के बारे में
'धुरंधर' एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा पति सैफ अली खान के लिए लेटर, पढ़कर होगी हैरानी..