फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: पैर छुए...आशीर्वाद लिया, फिर गर्मजोशी से करते दिखे बात, बुजुर्ग महिला संग रणवीर का वीडियो वायरल

Thu, 07 Aug 2025 09:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Video: हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक बुजुर्ग महिला से बात करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने महिला से बात करते हुए पहले उनके पैर छुए फिर हाथ चूमकर विदा ली। उनका यह अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह अपने फैंस के साथ काफी गर्मजोशी से मिलते हैं। फिर चाहें वह नन्हे बच्चे हों, युवा फैंस हो या उम्रदराज लोग। एक बार फिर उनका यही अंदाज देखने को मिला है। बांद्रा में डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलते वक्त वे एक महिला से बात करते दिखे। इस दौरान अभिनेता ने महिला को पूरा सम्मान दिया। पहले पैर छुए। फिर गर्मजोशी से बातचीत की। वहां से विदा लेने से पहले महिला के हाथ चूमे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कार में बैठने से पहले इंतजार कर रही महिला से की मुलाकात
रणवीर सिंह बुधवार रात बांद्रा में डबिंग स्टूडियो में अपना डबिंग सेशन पूरा करने के बाद बाहर आए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक्टर के फैंस का दिल जीत लिया है।  दरअसल, रणवीर सिंह ने बाहर निकलकर कार में बैठने से पहले वहीं खड़ी इंतजार कर रहीं एक महिला से बातचीत की। उन्होंने महिला के साथ कुछ कीमती पल बिताए। उन्होंने महिला के पैर छुए, फिर हाथ चूमे। गर्मजोशी से बात करने के बाद एक्टर अपनी कार में बैठकर रवाना हुए। उनका यह अंदाज देख फैंस तारीफ कर रहे हैं। 
 

यूजर्स बोले- 'इसे कहते हैं सभ्यता'
रणवीर सिंह को ऑल व्हाइट आउटफिट्स में देखा जा सकता है। एक्टर का यह वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अपने अनोखे अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाले रणवीर को एक बार फिर फैंस से प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'संस्कार इसे ही कहते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही अच्छे कलाकार, उम्दा और सभ्य इंसान हैं रणवीर।' एक यूजर ने लिखा, 'इनके माता-पिता ने बहुत अच्छी परवरिश दी है। उन्हें भी गर्व होगा'। हालांकि, कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे है और ऑन कैमरा दिखावा करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

'धुरंधर' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक रणवीर के 40वें जन्मदिन के अवसर पर 06 जुलाई को रिलीज किया गया था। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म  5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें