फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को घटी ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ की कमाई, जानें ज्यादा कलेक्शन करने में कौन रहा आगे?

Wed, 21 Jan 2026 09:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Dhurandhar And The Raja Saab Box Office Collection: ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में 48 दिन हो चुके हैं। वहीं साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ भी 13 दिन से थिएटर में मौजूद है। जानिए, बुधवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर’ के आगे वैसे तो कोई फिल्म नहीं टिक पा रही है लेकिन ‘द राजा साब’ ने कुछ दमखम दिखाने की कोशिश की। जानिए, आज इन दोनों फिल्म की कमाई कितनी रही। साथ ही कलेक्शन की दौड़ में कौन आगे रहा? 

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बुधवार को घटा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने बुधवार को 84 लाख रुपये की कमाई की, वहीं मंगलवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 829.09 करोड़ रुपये हो चुका है। रिलीज के 48 दिन बाद जाकर इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमटा है। 

फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर 2’ की तैयारी भी हो चुकी है शुरू 
‘धुरंधर’ तो अभी भी सिनेमाघरों में मौजूद है। लेकिन मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी थी। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। ‘धुरंधर 2’ की टक्कर सिनेमाघरों में साउथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होगी। दोनों को लेकर गजब का क्रेज सोशल मीडिया पर दिख रहा है। 

द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

‘द राजा साब’ भी कमजाेर साबित हुई 
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने रिलीज के तेरहवें दिन यानी आज सिर्फ 34 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं मंगलवार को इसने 80 लाख रुपये बटोरे थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 141.88 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। 

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कलेक्शन के मामले में आज ‘धुरंधर’ अव्वल
अगर फिल्म ‘द राजा साब’ और ‘धुरंधर’ का आज का कलेक्शन देखें तो रणवीर सिंह की फिल्म ज्यादा कमाई कर सकी है। वहीं नई फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ ने पांचवें दिन लाखों में ही कलेक्शन किया है। ये नई फिल्में भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें