फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को ‘धुरंधर’ कमाई की दौड़ में आगे, क्या ‘इक्कीस’ और बाकी फिल्मों के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी?

Wed, 07 Jan 2026 08:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के 33 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। जानिए, मंगलवार को इस फिल्म और ‘इक्कीस’, ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘इक्कीस’ को सिनेमाघराें में 6 दिन हो चुके हैं, जबकि ‘धुरंधर’ 33 दिन से थिएटर में अपने पैर जमाए हुए है। वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ भी इन दिनों भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, इन फिल्माें की मंगलवार के दिन कितनी कमाई हुई।

विज्ञापन

फिल्म ‘इक्कीस’ का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘इक्कीस’ ने छठे दिन की कितनी कमाई   
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘इक्कीस’ ने छठे दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि सोमवार को इसने 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में देखें तो मंगलवार को यह अपना कलेक्शन बढ़ाने में कामयाब रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 23 करोड़ रुपये हो चुका है। 

फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर’ का जादू नहीं पड़ रहा फीका
‘धुरंधर’ ने भी मंलगवार को यानी रिलीज के 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को भी इतना ही कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 781.78 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि फिल्म के मेकर्स का दावा है कि इसने अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन

फिल्म ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘अवतार-फायर एंड ऐश’ का कितना रहा कलेक्शन?  
जेम्स कैमरून निर्देशित हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए। जबकि सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ ने अब तक 177.15 रुपये की कुल कमाई कर ली है। यह फिल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जल्द ही यह भारत में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें