फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: 32वें दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली 'धुरंधर' का हाल? जानिए टोटल कलेक्शन

Mon, 05 Jan 2026 10:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Collection Day 32: फिल्म 'धुरंधर' ने कल 31वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार अंदाज में कमाई की। मगर, आज सोमवार को 32वें दिन इसे झटका लगा है। जानिए इसकी आज की कमाई..
विज्ञापन
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी तो इसकी धमक से भारतीय बॉक्स ऑफिस थर्रा उठा। 05 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। 31वें दिन तक इसकी गूंज रही। मगर, आज पांचवें सोमवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी गई है। जानिए फिल्म ने कैसा कारोबार किया है?

विज्ञापन

धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
32वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' अपनी रिलीज के पांचवें हफ्ते में चल रही है। अब तक यह फिल्म शानदार अंदाज में प्रदर्शन कर रही है। कल रविवार की छुट्टी का इसे भरपूर फायदा मिला था। इसने कल 31वें दिन 12.75  करोड़ रुपये कमाए थे। मगर, आज कमाई को झटका लगा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 32वें दिन इसने सिर्फ 3.19 करोड़ रुपये कमाए हैं।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
800 करोड़ से कितनी दूर फिल्म?
फिल्म 'धुरंधर' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 775.44 करोड़ रुपये हो चुका है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद 'धुरंधर' की दौड़ अब 800 करोड़ी क्लब में शामिल होने की तरफ है। मगर, 32वें दिन आकर कमाई को लगे झटके के बाद क्या 'धुरंधर' के लिए 800 करोड़ क्लब की मंजिल आसान होगी? आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो पाएगा।

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
'इक्कीस' की तुलना में कहां है फिल्म?
बेशक 'धुरंधर' के आज पांचवें सोमवार के कलेक्शन को देखकर हैरानी हो रही है, क्योंकि पिछले 31 दिनों में से 30 दिन इसने डबल डिजिट में कमाई की थी। सिर्फ शुक्रवार को 29वें दिन इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। मगर, वीकएंड पर फिर डबल डिजिट में कलेक्शन जुटाया। आज 32वें दिन का कलेक्शन फिल्म का अब तक का सबसे कम कारोबार है। हालांकि, वीकडेज की शुरुआत इसकी वजह है। 01 जनवरी को रिलीज हुई 'इक्कीस' की तुलना में 'धुरंधर' आज भी मजबूत स्थिति में है। आज पहले सोमवार को पांचवें दिन 'इक्कीस' ने सिर्फ 1.02 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड भी जोरदार प्रदर्शन
'धुरंधर' वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये पार कर चुकी है। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में हैं। इस साल मार्च में इसका दूसरा पार्ट रिलीज होगा। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म धुरंधर का टोटल कलेक्शन कुछ इस तरह रहा है:

ओपनिंग वीक:     207.25 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह:      253.25 करोड़ रुपये
तीसरा सप्ताह:     172 करोड़ रुपये
चौथा सप्ताह:       106.5 करोड़ रुपये
32वें दिन:              3.19 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन:    775.44 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें