फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 30 दिन, जानिए 800 करोड़ क्लब से कितनी दूर फिल्म?

Sat, 03 Jan 2026 09:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Collection Day 30: फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज 30 दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाली इस फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जानिए आज शनिवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में जमकर प्रदर्शन किया है। यह साल 2025 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म साबित हुई है। फिल्म की रिलीज को आज शनिवार को महीनाभर पूरा हो गया है। वीकएंड पर एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल आया है। जानिए फिल्म ने 30वें दिन कितना कारोबार किया है? 

विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : X
पांचवें सप्ताह में भी धुआंधार कमाई जारी
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, माधवन और अर्जुन रामपाल अभिनीत यह स्पाई एक्शन फिल्म 05 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इसने शानदार अंदाज में शुरुआत की और अब तक यह सिलसिला जारी है। फिल्म 700 करोड़ी बन चुकी है। अब इसके कदम 800 करोड़ी क्लब की तरफ बढ़ रहे हैं। फिल्म 'धुरंधर' ने बीते चार सप्ताह जबर्दस्त कमाई की। अब यह अपनी रिलीज के पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और इसका जलवा कायम है।

धुरंधर - फोटो : X
पांचवें शनिवार को इतना जुटाया कलेक्शन
कल शुक्रवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज शनिवार को 30वें दिन 'धुरंधर' ने खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 8.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में फिर बढ़त दर्ज हुई है। 'धुरंधर' का टोटल कलेक्शन 756.33 करोड़ रुपये हो चुका है।

धुरंधर - फोटो : X
30वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म 'धुरंधर' 30वें दिन सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म बन गई है। 30वें दिन की कमाई के मामले में अब तक विक्की कौशल की बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म 'छावा' नंवर वन पर थी, मगर 'धुरंधर' ने उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 30वें दिन की सबसे कमाऊ टॉप हिंदी फिल्में इस तरह हैं:
 
फिल्म 30वें दिन का कलेक्शन
छावा 7.25 करोड़ रुपये
उरी 4.7 करोड़ रुपये
महावतार नरसिम्हा 3.6 करोड़ रुपये
स्त्री 2 3.35 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 2.9 करोड़ रुपये
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया
'इक्कीस' भी नहीं कर पाई कमाई को प्रभावित
फिल्म 'धुरंधर' के साथ रिलीज हुई फिल्में इसके सामने औंधे मुंह गिरी, वहीं इसके बाद रिलीज हुई फिल्में भी बेदम साबित हुईं। 01 जनवरी को रिलीज हुई 'इक्कीस' भी इसकी कमाई को प्रभावित नहीं कर पाई है। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह फिल्म जासूसी, देशभक्ति, और पाकिस्तान के ल्यारी गैंग से जुड़े वास्तविक जीवन के ऑपरेशन पर आधारित है। 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल भी आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें