फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: 500 करोड़ क्लब में शामिल 'धुरंधर', 16वें दिन चकनाचूर कर डाला शाहरुख खान का ये रिकॉर्ड

Sat, 20 Dec 2025 08:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Collection Day 16: फिल्म 'धुरंधर' कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। आज 16वें दिन इस फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जानिए फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन जुटाया है?
विज्ञापन
धुरंधर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज शनिवार को 16 दिन पूरे हो गए हैं। पिछले 15 दिन इसने शानदार कलेक्शन किया। वहीं, आज इसने एक और रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम 500 करोड़ी क्लब में दर्ज करा लिया है। इसी के साथ इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जानिए आज का कारोबार...

विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : एक्स
पहले और दूसरे सप्ताह का कारोबार
फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग वीक में 207.25 करोड़ रुपये जुटाए। दूसरे वीक में कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये रहा। कल शुक्रवार को 15वें दिन फिल्म का कलेक्शन 22.5 करोड़ रुपये रहा था।
 

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे शनिवार बनी 500 करोड़ी
वीकएंड पर एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल आया है। आज तीसरे शनिवार को भी फिल्म ने जोरदार प्रदर्शन किया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने आज 23.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म 500 करोड़ी भी बन चुकी है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 506.82 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने शाहरुख खान का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। दरअसल, शाहरुख खान की 'जवान' ने 500 करोड़ क्लब में शामिल होने में 18 दिन लगाए थे। वहीं, 'धुरंधर' ने यह कारनामा 16 दिन में ही कर दिखाया।

धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में 'धुरंधर' दूसरी
'धुरंधर' ने सिर्फ 500 करोड़ क्लब में एंट्री ही नहीं ली है, बल्कि सबसे तेज 500 करोड़ी बनने वाली फिल्मों में इसने दूसरा नंबर भी सुरक्षित किया है। इस मामले में इसने 'जवान' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्में इस तरह हैं:
 
फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ कमाने में कितने दिन लगे?
पुष्पा 2 11
धुरंधर 16
जवान 18
स्त्री2 22
छावा 23
गदर 2 24
पठान 28
बाहुबली 2 34
एनिमल 39
विज्ञापन

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
अगले साल रिलीज होगा सीक्वल
फिल्म 'धुरंधर' के सामने कल शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इसने 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। हालांकि, इसकी रिलीज का असर 'धुरंधर' पर नजर नहीं आया। फिल्म 'धुरंधर' स्पाई एक्शन फिल्म है। इसमें सारा अर्जुन ने डेब्यू किया है। फिल्म के सीक्वल का एलान हो चुका है। अगले साल मार्च में 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें