आदित्य धर का पोस्ट
निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' के एक खास डिटेल पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजहरी बंदूक को सही और सुरक्षित तरीके से पकड़ता है, यानी ट्रिगर से उंगली दूर रखता है। वहीं दानिश पांडोर का किरदार उजैर बलोच (रहमान डकैत का भाई) बंदूक को अलग और गलत तरीके से पकड़ता है, जहां उंगली ट्रिगर पर रहती है।
आदित्य का नोट
आदित्य धर ने इस पोस्ट के साथ लिखा, हमजा जरूरत पड़ने तक ट्रिगर से उंगली दूर रखता है और सोच-समझकर गोली चलाता है। लेकिन उजैर की उंगली ट्रिगर पर रहती है, जिससे गुस्से या गलती से गोली चल सकती है और निर्दोष लोग घायल हो सकते हैं। उन्होंने हमजा और उजैर की तस्वीर भी शेयर की ताकि अंतर समझ सकें।
फिल्म 'धुरंधर' की कहानी
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं। यह 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी एक भारतीय गुप्तचर एजेंट के इर्द-गिर्द है, जो पाकिस्तान के कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है और एक खतरनाक गिरोह को खत्म करने की कोशिश करता है। यह असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है। यह अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी इसकी शूटिंग चल रही है। हाल ही में मुंबई में शूटिंग के कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और संजय दत्त (एसपी असलम चौधरी) के बीच तनाव भरे सीन दिख रहे हैं। इस फिल्म के फैंस अब सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'बॉर्डर 2' का तूफान, जानें सनी देओल की फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन