फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार हमारा सैय्यारा', मान्यता ने दी संजय को जन्मदिन की बधाई; लिखा नोट

Tue, 29 Jul 2025 09:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt Happy Birthday: आज 29 जुलाई को संजय दत्त अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर संजय की पत्नी मान्यता ने प्यार बरसाते हुए उन्हें अपना सैयारा बताया और साथ ही एक क्यूट वीडियो शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन
संजय दत्त का आज है 66वां जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@maanayata
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का आज 66वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी मान्यता ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार वीडियो शेयर किया और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा। मान्यता के अलावा कई सेलेब्स ने संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

मान्यता का पोस्ट
मान्यता दत्त ने आज इंस्टाग्राम पर अपना और संजय का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजय और मान्यता बर्फ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस शानदार वीडियो के साथ मान्यता ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार... हमारे सैय्यारा। तुम्हारे साथ हर दिन एक तोहफा है, लेकिन आज हम उस अद्भुत इंसान का जश्न मनाते हैं, जो तुम हो। शक्ति, साहस और प्रेम से भरे एक और साल का जश्न मनाते हुए। तुम मेरी चट्टान हो, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, साथ ही सुरक्षा प्रदान करने वाले पिता हो, मार्गदर्शक सितारा हो और मेरे जीवन का प्यार हो... मैं तुम्हारी हर मुस्कान, हर हंसी और हमारे साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूं। मैं ईश्वर की अनंत आभारी हूं। हम तुमसे हमेशा प्यार करते हैं। ईश्वर तुम्हें सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें। खूबसूरत जीवन के लिए भगवान का धन्यवाद।'

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
मान्यता की इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने भी संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एकट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, ''मेरे प्यारे और सबसे प्यारे संजू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अच्छा स्वास्थ्य, प्यार और भरपूर समृद्धि।' तरुण दत्ता ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पाजी, भोले बाबा आपको हमेशा खुश रखें, स्वस्थ रखें, और मस्ती में रखें। हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं और तुम्हारा सम्मान करता हूं।', सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी संजय को जन्मदिन की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, आशा है आपका दिन और साल शानदार रहे।', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बाबा, बहुत सारा प्यार और खुशियां', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं संजू बाबा ईश्वर आपको सदैव उत्तम एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें'।
 
विज्ञापन

संजय का वर्कफ्रंट
हाल ही में संजय दत्त फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। अब संजय दत्त कई आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में 'बागी 4' से लेकर 'धुरंधर' और 'वेलकम टू द जंगल' शामिल हैं। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' की पहली झलक निर्माताओं ने पेश की थी। जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल का पहला लुक सामने आया। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने की उम्मीद है। वहीं 'बागी 4' के शानदार पोस्टर में संजय दत्त का खूंखार लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया।

यह भी पढ़ें: Johnny Walker: कभी ठेले पर अंडे बेचते थे जॉनी वॉकर, गुरु दत्त से मिलने के बाद बदला जीवन; बने हंसी के बादशाह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें