फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली मोटी फीस, खेला ऐसा दांव कि 3000 करोड़ में बने हिस्सेदार

Wed, 03 Jun 2026 09:14 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Cast Fees: 'धुरंधर' सबसे कामयाब फ्रेंचाइजियों में से एक है। इसकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही हैं। फिल्म की को-प्रोड्यूसर ने इसके बजट और इसके खर्च के बारे में कई बातें बताई हैं।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। दोनों फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। फिल्मों के बजट पर कमाई को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि भारी-भरकम एडवांस फीस लेने के बजाय, रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की सफलता के हिसाब से प्रॉफिट-शेयरिंग का तरीका अपनाया।
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने की डील
इकोनॉमिक टाइम्स के साथ बातचीत में फ्रेंचाइजी की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बढ़ते प्रोडक्शन खर्च को मैनेज करने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने एक रिस्क-शेयरिंग मॉडल अपनाया। ज्योति के मुताबिक 'धुरंधर में, रणवीर ने कम फिक्स्ड फीस और एक बैकएंड डील के साथ काम किया, इसलिए उन्हें इस तरीके से फायदा हुआ। आदित्य के साथ भी ऐसा ही हुआ। आखिर में, उन्हें भी हमारे साथ-साथ काफी अच्छा फायदा हुआ।'

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सभी को हुआ फायदा
उन्होंने आगे कहा कि इस मॉडल ने यह पक्का किया कि फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का फिल्म की सफलता में पूरा-पूरा योगदान हो, न कि वे सिर्फ बड़ी एडवांस पेमेंट पर निर्भर रहें। ज्योति ने कहा ''धुरंधर' के लिए हमने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। 'धुरंधर' पर जितना खर्च करने का प्लान बनाया गया था, उससे दो गुना खर्च हुआ। बेशक, आखिर में हमारे पास दो हिस्सों वाली फिल्म थी, इसलिए यह एक लंबा सफर बन गया। आखिर में, हम सभी मालामाल हो गए।'

क्या 'भाबीजी घर पर हैं!' के निर्माता पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे? शिल्पा शिंदे ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

'धुरंधर' का कलेक्शन
'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 'धुरंधर 2' इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। पहली फिल्म ने दुनिया भर में 1307 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसके सीक्वल ने 1790 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें