फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे श्रेया घोषाल-शंकर महादेवन; बीच में रणवीर सिंह ने ली धमाकेदार एंट्री और लूट ली महफिल

Sat, 04 Apr 2026 02:17 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Dance at NMACC Event: इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे रणवीर सिंह ने बीती रात आयोजित नीता अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ से जुड़े इवेंट में अपने डांस से चार चांद लगा दिए। उन्हें देख वहां मौजूद लोग भी झूम उठे। नीता अंबानी ने भी खूब डांस किया।
विज्ञापन
शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल के साथ रणवीर सिंह ने किया डांस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भव्य इवेंट में दो बड़े गायक परफॉर्म कर रहे हों। बीच परफॉर्मेंस में स्टेज पर आकर कोई अचानक डांस करने लगे तो शायद थोड़ा अजीब लगेगा! लेकिन, बात अगर रणवीर सिंह की हो तो, फिर परफॉर्मेंस में मानो चार चांद लग जाएंगे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बीती रात मुंबई में आयोजित एनएमएसीसी के इवेंट में। यहां श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन की परफॉर्मेंस के बीच रणवीर सिंह ने स्टेज पर धमाकेदार एंट्री ली और फिर वह माहौल बनाया कि नीता अंबानी भी डांस करने लगीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

रणवीर के डांस ने लूटी महफिल
बीती रात मुंबई में NMACC को तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। यहां फिल्म जगत के मशहूर सितारे नजर आए। इस दौरान शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल 'गल्ला गूड़ियां' गाना गा रहे थे। तभी अचानक गाने के बीच में रणवीर सिंह स्टेज पर आ गए। उन्होंने श्रेया और शंकर महादेवन के साथ पूरी एनर्जी के साथ धमाकेदार डांस करके माहौल बना दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

रणवीर सिंह-नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
नीता अंबानी भी झूमकर नाची, वीडियो वायरल
एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि नीता अंबानी भी झूमकर डांस कर रही हैं। इस बीच मुकेश अंबानी भी एंजॉय कर रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। रणवीर सिंह उनके पास पहुंचकर फन में शामिल होने को कहते हैं। हालांकि, मुकेश अंबानी डांस के लिए इनकार कर देते हैं। मगर, उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि पूरी परफॉर्मेंस कितनी शानदार रही है।
 

यूजर बोले- 'इस एनर्जी का जवाब नहीं'
रणवीर सिंह की इस डांस परफॉर्मेंस को देख नेटिजंस भी उनकी तारीफ की झड़ी लगा रहे हैं। यूजर्स उन्हें 'एनर्जी किंग' बता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'ऐसा सिर्फ रणवीर ही कर सकते हैं'। कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'रियल धुरंधर'। यूजर्स धुरंधर में रणवीर की परफॉर्मेंस की भी तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'फाइनली इंडस्ट्री उन्हें सेलिब्रेट कर रही है'।
विज्ञापन

रणवीर सिंह-अनुपम खेर-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर भी हुए प्रतिभा के कायल
बीती रात के इवेंट से अनुपम खेर ने भी एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ फोटो शेयर कर दोनों सितारों की तारीफ की है। अनुपम खेर ने लिखा है, 'एक है 'धुरंधर', तो दूसरा है 'छावा'। और, इन दोनों के बीच खड़ा है 550 फिल्मों वाला एक न्यूकमर। रणवीर सिंह और विक्की कौशल के मेरे साथ होने पर, मुझे ऐसा लगा जैसे मैं टैलेंट के पावरहाउस से घिरा हुआ हूं। उनकी एनर्जी, उनका डेडिकेशन, और आगे बढ़ने की उनकी लगातार भूख देखना कितना सुखद है। इससे मुझे गर्व महसूस होता है, तसल्ली मिलती है और हां, थोड़ी-बहुत कॉम्पिटिशन की भावना भी आती है। कल इन दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं हमेशा उनकी तारीफ करता हूं और हमेशा उनका साथ देता रहूंगा! जय हो!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें