क्या आएगी 'धुरंधर 3'
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में ज्योति ने कहा, ''धुरंधर' का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक हम दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आएंगे। हमने कुछ विशेष प्लान तैयार किए हैं।' हालांकि, अभी कोई आधिकारिक डिटेल नहीं बताई गई है, लेकिन इस जानकारी से प्रशंसक बहुत उत्साहित हो गए हैं। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि 'धुरंधर' फिल्म की मेकिंग पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो सकती है। या फिर 'धुरंधर 3' भी आ सकती है।
प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, ''धुरंधर' के बिहाइंड द सींस डॉक्यूमेंट्री आएगी। या फिर आदित्य धर और रणवीर सिंह की तीन फिल्मों की सीरीज की घोषणा हो सकती है।'
दूसरे यूजर ने तीन संभावनाएं बताईं- 'बिहाइंड द सीन्स फुटेज', '8 घंटे का लंबा अनकट वर्जन' या 'धुरंधर 3 की घोषणा'।
तो वहीं कई प्रशंसक फ्रैंचाइजी के विस्तार, स्पिन-ऑफ और अगली फिल्म की अटकलें लगा रहे हैं।
'धुरंधर 3' को लेकर उत्साहित हैं फैंस
'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रशंसक अब उत्सुकता से 'धुरंधर 3' का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही उनके बीच यह जानने की उत्सुकता है कि इस साल के आखिर में क्या सरप्राइज मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: 'कृष्णावतारम' पर यूजर्स ने दिए अपनी प्रतिक्रिया, बोले- 'यह रामायण निर्माताओं के लिए एक सीख है'