‘धुरंधर’ को पोस्टपोन करने की बात कही
कुछ फैंस तो मानकर चल रहे हैं कि ‘टॉक्सिक’ और यश ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे सकते हैं। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर क्रेज अलग ही लेवल पर है। यह ‘धुरंधर 2’ को टक्कर देने और हराने के लिए काफी मजबूत फिल्म है। ‘केजीएफ’ के तूफान के बाद यश उसी दीवानगी को फिर से लाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बज और यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए, धुरंधर 2 जरूर पोस्टपोन होगी। क्योंकि यश के साथ मुकाबला करना कभी आसान नहीं होता।’ इस बात से कई फैंस सहमत नजर आए।